घर में घुस विधवा के साथ किया मारपीट और छेड़खानी

बीआर दर्शन | बक्सर
घर में घुसकर विधवा महिला के साथ मारपीट, गाली-गलाैज और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बगेन गाेला थाना क्षेत्र के भदवर गांव के स्व. शैलेन्द्र सिंह की पत्नी ममता देवी वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासाे में मुकेश पाठक के घर में किराए पर रहती हैं। पिछले दिनों बासुदेवा ओपी के गाेविंदपुर गांव के ओमशंकर सिंह उर्फ साेनु और बिरेन्द्र सिंह उसके घर में प्रवेश कर गए। दाेनाें ने महिला के साथ मारपीट और गाली-गलाैज करने लगे। आराेपिताें ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी किया। घटना काे लेकर पीड़िता ने महिला थाना में दाेनाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्राें की माने ताे आराेपित पीड़ित महिला का रिश्तेदार है। दाेनाें के बीच फुआ और भतीजा का रिश्ता है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले काे लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।