CRIME

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच हथियार के साथ चार गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर पुलिस को पिछले 24 घंटे में कई सफलता हाथ लगी है। विभिन्न थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच अवैध हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया।

वाहन जांच के दौरान धनसोई थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन हथियार बरामद किए। इनमें दो देसी कट्टे व एक रिवाल्वर शामिल है। पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के बाबीदेवल और छोटु कुमार मिश्र को एक बाइक से हथियार ले जाने के क्रम में तियरा-धनसोई मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने मीडिया को बताया कि इनके पास से एक प्लेटिना बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस का मानना है। यह अवैध हथियार की खरीद बिक्री की योजना बना रहे थे।

नया भोजपुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पवन कुमार सिंह, पिता उमाशंकर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी भोजपुर ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट के पास की गई। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सथानीय चौरस्ता स्थित अपने मकान से एक रिवाल्वर व 11 जिंदा गोली के साथ अवैध से एक 83 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि रात को गुप्त सूचना मिली श्रीदेव ओझा जो मूल रूप से थाना क्षेत्र के निमेज गांव के रहने वाले है। गुप्त सूचना मिली कि उनके घर में अवैध आर्म्स है। जिसके बाद सत्यापन के बाद टीम बनाकर छापेमारी की गयी। तो जिस चौकी पर वो सोए थे। उसी में एक दराज बना था। उसी के अंदर एक रिवाल्वर पर 11 गोली बरामद हुई। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होंने जो कागजात पुलिस को दी वह लाईसेंस बन्दूक का था, जो 30 मार्च 2019 को ही रद्द हो चुका था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button