CRIME

महिला ने दूकान से उड़ाया डेढ़ लाख के गहने, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर के पुराना चाैक स्थित आरके ज्वेलर्स की दूकान में एक महिला ने ग्राहक के रुप में डेढ़ लाख के साेने का गहना उड़ा लिया। दुकानदार ने मामले काे लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मदद से महिला के पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के पुराना चाैक के समीप आरके ज्वेलर्स की दूकान है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे एक महिला ग्राहक के वेष में दूकान में पहुंची। महिला ने दुकानदार से गहने दिखाने काे बाेली। दूकान के कर्मी महिला काे गहने दिखाने लगे। उसी दाैरान महिला ने कर्मियाें की नजर से छुपाकर एक जाेड़ी झूमके और एक साेने की सिकड़ी उड़ा ली। कुछ समय के बाद महिला दूकान से बगैर कुछ खरीदारी किए निकल गई। काफी देर के बाद दुकानदार काे दुकान से गहनाें के चाेरी हाेने का अभास हुआ। दुकानदार ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज देखा ताे उसमें महिला के द्वारा गहनाें काे चाेरी करते हुए दिख गई। दुकानदार ने तत्काल घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। दुकानदार के मुताबिक महिला ने करीब डेढ़ लाख के गहनाें पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के बयान पर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आराेपित महिला के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button