महिला न्यायाधीश काजल झांब बनी बक्सर की जिला जज

बीआर दर्शन | बक्सर
राज्य सरकार द्वारा बक्सर जिले के जिला पदाधिकारी साहिला के पदस्थापन के 48 घंटे बाद ही पटना उच्च न्यायालय ने बक्सर के प्रधान जिला न्यायाधीश के रूप में काजल झांब का आज पदस्थापना का आदेश निर्गत किया है। करीब 25 वर्ष के बाद किसी न्यायिक अधिकारी को प्रधान जिला न्यायाधीश बनाया गया है।


बक्सर जिले का सामान्य प्रशासन और न्याय प्रशासन अब दोनों युवा महिला अधिकारियों के हाथों होगा। अधिवक्ताओं की मानें तो बक्सर न्यायमण्डल में करीब 25 वर्ष बाद किसी महिला न्यायिक अधिकारी को प्रधान जिला न्यायाधीश बनाया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2000 में रेखा कुमारी बक्सर की जिला न्यायाधीश थी, जो बाद में पटना उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति बनकर सेवानिवृत्त हुई है।

काजल झांब अभी पटना उच्च न्यायालय में निबंधक प्रशासन के रूप में कार्यरत थी। जल्द ही पदभार ग्रहण की बात कही जा रही है। बक्सर के वर्तमान प्रधान जिला न्यायाधीश हर्षित सिंह का तबादला वैशाली न्यायमण्डल में हो गया है।




