Uncategorized

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अधेड़ द्वारा चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत किया। नहलाने के क्रम में बच्ची ने मां को बताया कि उसके साथ अंकल ने कुछ किया है जिससे उसे दर्द हो रहा है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button