करंट के चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

बीआर दर्शन | बक्सर
बासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।



मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर बाद विकास कुमार (20वर्ष) पिता कामेश्वर सिंह घर के बाहर चापाकल दुरुस्त कर रहा था। इस दौरान युवक को करंट लग गया। युवक मूर्छित होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजनों ने देखा तो उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से चारो तरफ नमी थी। न जाने किस तरह उसे करंट लग गया। वह बेहोश कर गिरा तो परिजन दौड़े आए। उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। बासुदेवा थाना के प्रभारी अनिल कुमार पासवान ने बताया। इस तरह की सूचना चौकीदार ने दी थी। लेकिन, परिजन करंट से झुलसे युवक को लेकर अस्पताल गए थे। इस वजह से उसकी पूरी जानकारी नहीं मिली पाई है। घटना की विस्तृत जानकारी मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




