OTHERS

सदर अस्पताल के कर्मी ने पेश किया ईमानदारी की मिशाल, लाैटाया 16000 रुपए

 

बीआर दर्शन | बक्सर

कहते है आज भी ईमानदारी जीवित है। इसकी वानगी शुक्रवार काे सदर अस्पताल में देखने काे मिला। सदर अस्पताल में कपड़े में बंधा गिरा पड़ा मिला 16000 रुपए महिला काे लाैटाया गया। पैसा मिलने के बाद महिला ने सदर अस्पताल के कर्मियाें काे धन्यवाद दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में ट्रैक्टर के धक्के प्रदीप यादव के पुत्र काे चाेट लगी थी। परिजन उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। प्रदीप की पत्नी पुतुल देवी पुत्र के इलाज के लिए बगैर गिने कुछ पैसे रुमाल में बांध कर सदर अस्पताल पहुंची थी। इलाज के क्रम में महिला का पैसाे से बंधा रुमाल गिर गया। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर में कार्यरत विनय कुमार की नजर रूमाल पर पड़ी। उसने रुमाल काे उठाकर देखा ताे उसमें 500-500 साै के नाेट पड़े हुए थे। कर्मी ने अासपास देखा ताे काेई भी पैसाें की खाेजबीन करता नजर नहीं अाया। कर्मी ने इसकी सूचना सदर अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह काे दी। इलाज के क्रम में पुतुल देवी काे पैसाें की जरुरत पड़ी ताे उसने रुमाल की खाेजबीन शुरु कर दी। पुतुल काफी परेशान हाेकर अस्पताल में दाैड़ती भागती दिखी और अपने पैसे खाेने के बारे में कर्मियाें काे बताने लगी। महिला ने पैसाें के खाेने की जानकारी ओपीडी में कार्यरत चिकित्सक डाॅ. साैरभ राय काे दी। सदर अस्पताल के कर्मियाें ने महिला काे अस्पताल प्रबंधक के पास जा कर घटना के बारे में बताने की सलाह दी। अस्पताल प्रबंधक ने पुरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज आपरेटर चंदन कुमार के माध्यम से अवलाेकन कर महिला का रुमाल में बंधा पैसाें काे लाैटा दिया गया। खाेये हुए पैसे मिलने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी लाैटी। महिला ने बताया कि बेटे के एक्सीडेंट हाेने की जानकारी मिलते ही बगैर पैसे गिने बक्से से निकाल रुमाल में बांध ली थी। पैसा मिलने के बाद उसने अस्पताल कर्मियाें काे धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button