लोडेड कट्टा के साथ युवक धराया, पुलिस चकमा दे दूसरा फरार

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले के नया भोजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ धर दबोचा है। हालांकि पुलिस को देखते ही दूसरा युवक फरार हो गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम गश्ती पर थी, तभी सूचना मिली कि महाराजा कोठी के पास पीसीसी सड़क के उत्तरी मोड़ पर दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक के साथ खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को जवानों ने मौके पर ही दबोच लिया।


तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव निवासी कारू कुमार यादव (पिता- महेश यादव) है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के ‘कोढ़ा गैंग’ से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। यह गिरोह बैंक से पैसे निकालकर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर छिनतई और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है।




