CRIME

कुलमनपुर नहर में मिले शव की हुई पहचान, प्रेमी के मिल पत्नी ने की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर /  नावानगर 

बासुदेवा थाना क्षेत्र के डुमरांव नहर लाइन मार्ग पर कुलमनपुर गांव के समीप मंगलवार 21 जुलाई को नहर से बरामद शव की पहचान हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चांदी गांव के स्वर्गीय सिजग सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चांदी गांव में छापेमारी कर निवासी मृतक की पत्नी ममता देवी और डेरा चांदी गांव पत्नी का प्रेमी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मौके से एक टीवीएस बाइक, हत्या के लिए उपयोग किए गए गडासी, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल सहित अन्य वस्तुएं बरामद की है।

इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि स्वर्गीय सिजग सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह की हत्या में मृतक की पत्नी और प्रेमी का हाथ है। मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसमें मृतक की पत्नी ममता देवी और प्रेमी अरविंद कुमार द्वारा मिलकर 19 जुलाई दिन रविवार को गडासी से हत्या कर दिया गया था। जिसमें मृतक की पत्नी और प्रेमी के बीच वीरेंद्र सिंह दीवार बन रहे थे। वही मृतक को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव को नहर में फेंक दिया था। जो शव 19 जुलाई से नहर में बहते हुए 21 जुलाई को डुमरांव नहर लाइन मार्ग पर कुलमनपुर गांव के समीप नहर से बरामद किया गया था। शव बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस शव का पहचान कराने में जुट गई। 22 जुलाई को परिजनों द्वारा पहचान चिन्ह और फोटो दिखाकर शव का पहचान कराया गया। शव की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चांदी गांव निवासी स्व सिजग सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई। शव की पहचान के बाद मृतक के छोटे भाई जितेंद्र सिंह द्वारा अपनी भाभी ममता देवी पर हत्या कर शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। तत्पश्चात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान से कार्रवाई करते मामले का खुलासा किया।

दोस्त की पत्नी बन गई प्रेमिका तो उतार दिया मौत के घाट : 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चांदी गांव निवासी स्व सिजग सिंह का पुत्र मृतक वीरेंद्र सिंह और कथित प्रेमी अरविंद कुमार में दोस्ती थी। दोनों दोस्त खेती करते थे। साथ में गांजा का सेवन करते थे। इसी दौरान कभी कभार मृतक अपनी पत्नी को कही ले जाने और ले आने के लिए अपने दोस्त(प्रेमी) को भेज देता था। इस दौरान मृतक की पत्नी ममता देवी और प्रेमी अरविंद कुमार के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। प्रेम प्रसंग पिछले आठ महीने से चल रहा था। प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बना। मृतक की पत्नी और प्रेमी अरविंद कुमार एक दूसरे से शादी करने की सोच रखे थे।लेकिन मृतक वीरेंद्र सिंह दोनों के बीच रोड़ा बनने लगा था। इसकी भनक मृतक को लगी तो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।तब दोनों लोग मिलकर 19 जुलाई रविवार की रात गड़ासी से गला रेत कर हत्या कर दिया और शव को रात में नहर में फेंक दिया था।

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मृतक की पत्नी ममता देवी और उसके कथित प्रेमी अरविंद कुमार गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button