CRIME

आम के कैरेट से निकलने लगी शराब, 325 पेटी शराब बरामद, एक गिरफतार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर शराब बरामद किया। वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आम की कैरेट के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट के ऊपरी पुल पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में ऊपर की ओर कैरेट में सड़े-गले आम रखे गए थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जांच करने पर आम की कैरेट के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट प्रभारी मध निषेध निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। जांच में पता चला कि शराब की खेप चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि ट्रक से कुल 325 पेटी शराब, जिसकी कुल मात्रा 2871.720 लीटर है, बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 34 लाख 46 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान रवि कुमार, पिता हंसराज, निवासी नंद गांव, रामशहर, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button