तिलक समारोह फायरिंग कांड के पांच और आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी काॅलेज के समीप स्थित ज्योति मैरिज हॉल में 15 अप्रैल को तिलक समारोह के दौरान अपराधियों द्वारा किए गए ताबड़ताेड़ फायरिंग के पांच अन्य आराेपिताें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपिताें के पास से दाे देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आराेपिताें काे जेल भेज दिया।
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि 15 अप्रैल काे पीसी काॅलेज के समीप मैरेज हाॅल में नई बाजार के राम इकबाल सिंह के पुत्र ओम प्रकाश सिंह का तिलक समाराेह था। तिलक समाराेह में दाे पक्षाें के बीच मारपीट हाे गई। मारपीट के बाद एक पक्ष ने कुछ लाेगाें काे बुलाकर मैरेज हाॅल में जमकर फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया था। तब गाेलीबारी में साेंधिला के अभय कुमार सिन्हा के पैर में गाेली लगी थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी अभय कुमार सिन्हा और विशाल श्रीवास्तव काे गिरफ्तार कर लिया था। एसपी द्वारा गठित टीम ने मामले में लगातार जांच करती रही। पुलिस मैरेज हाॅल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने के आराेपिताें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में फायरिंग के आराेपित चीनी मिल के मनाेरंजन सिंह के पुत्र अटल सिंह काे गिरफ्तार किया गया। अटल के निशानदेही पर चकरहंसी निवासी अशाेक सिंह के पुत्र मंटू सिंह काे गिरफ्तार किया गया।
मंटू सिंह ने पूछताछ में बताया कि अटल सिंह और उसका हथियार पांडेयपट्टी निवासी लक्ष्मीकांत दुबे के पास रखा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मीकांत दुबे के घर छापा मारा, जहां से दो देशी पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद की गई। लक्ष्मीकांत दुबे को भी गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अमन श्रीवास्तव, भोलू उर्फ अमित श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया। बरामद हथियारों के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में डीएसपी धीरज कुमार के साथ मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी, रविकांत प्रसाद, चंदन कुमार यादव, राज शर्मा तथा मुफस्सिल थाना व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।