कुख्यात धीरज मिश्रा के घर पांडेयपुर में हुई कुर्की की कार्रवाई

बीआर दर्शन | बक्सर
झारखंड पुलिस ने रविवार को बक्सर के सिकरौल थाना क्षेत्र के रेका पांडेयपुर में फरार धीरज मिश्रा के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। रांची पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। कुर्क समान को सिकरौल थाना में रखा गया है।
सिकरौल थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रांची धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद सिंह की हत्या मामले में रांची पुलिस ने स्थानीय पुलिस और दंडाधिकारी की मदद से रेका पांडेपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा के घर कुर्की की गई। धीरज मिश्रा वर्ष 2024 में रांची विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई वेद सिंह हत्या कांड में नामजद अभियुक्त था। इस संबंध में विधान सभा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। उक्त कांड मे वह फरार चल रहा था। सिकरौल थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि धीरज मिश्रा पर बक्सर जिला के विभिन्न थानों में हत्या व लुट के कई मामले दर्ज हैं । जिसको लेकर वह कई बार जेल जा चुका है। रांची की इस केस में वह फरार था। जिसके विरुद्ध रांची कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उसके घर के सभी समान सहित खिड़की व दरवाजों को कुर्क कर सिकरौल थाना लाया गया।