शर्मनाक : पड़ोसी ने किया वृद्ध महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर :
जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। एक गांव में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात आरोपी पड़ोस में अकेली जानकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की रात महिला के परिजन महाकुंभ स्नान करने गए थे। पीड़िता इतनी डरी हुई थी कि तुरंत कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। गुरुवार को जब परिजन वापस लौटे, तब उन्होंने आपबीती बताई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इटाढ़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस अमानवीय घटना से गांव में गुस्से का माहौल है। ग्रामीण आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।