अयोध्या के तर्ज पर बक्सर का करना है विकास : राजकुमार चौबे

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर के संस्कृति विरासत को सहजने कार्य ही हमारे संगठन का मुख्य लक्ष्य है। बक्सर को अयोध्या के तर्ज पर विकास करना होगा। बक्सर का सांस्कृतिक विरासत काफी एतिहासिक और धार्मिक है।
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने दरहपुर एनएच 922 स्थित एक कैफे में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकार से सभी सांस्कृतिक स्थलों के पास आश्रम बनवाने की मांग करते हैं। यह लड़ाई हमारी लड़ाई नहीं हम पूरे बक्सर के लिए स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिला जब नेतृत्व विहीन है तो इसका सांस्कृतिक विकास कैसे संभव है। यहां जो भी आता अपना पेट भरता है। बाहर से आये लोग यहां के लिए कुछ नहीं करते। कोई पूछने वाला नहीं कि बक्सर में यह क्या हो रहा। हमेशा बक्सर के लिए साजिश होता रहा है। ऐसे नेतृत्वकर्ताओं कारण ही बक्सर का अभी तक सांस्कृतिक विकास नहीं हो पाया। यह यहां के लोगों के लिए स्वाभिमान की लड़ाई है। हम बक्सर में छह साल से कार्यरत हैं। फिलहाल कोई मेरी राजनीतिक इच्छा नहीं है। सभी पार्टी के लोगों ने बक्सर को छला है। धार्मिक स्थल के पास मुर्गा मीट की दुकान गलत है। इतने दिन में हमें सफलता मिली है। अयोध्या के तर्ज अपने बक्सर का विकास करना चाहते हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाहाबाद संयोजक रविराज, राष्ट्रीय मिडिया काडिनेटर अशाेक, अभिषेक राय, अनिल राय, अभिमन्यु राय, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाहाबाद संयोजक रविराजख, राष्ट्रीय मिडिया काडिनेटर अशाेक, अभिषेक राय, अनिल राय, अभिमन्यु राय, विश्वामित्र सेना के जिलाध्यक्ष कृष्णा शर्मा उपस्थित रहे।