OTHERS

सदर अस्पताल में डाॅक्टर दिवस पर याद किए गए डाॅ. बीसी राॅय

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सदर अस्पताल में साेमवार काे डाॅक्टर दिवस मनाया गया। इस दाैरान सिविल सर्जन कार्यालय में प्रथम डाॅ. विधान चंद्र राॅय के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए सिविल सर्जन डाॅ. एससी सिन्हा ने बताया कि नेशनल डाॅक्टर्स डे प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई काे डाॅ. विधान चंद्र राॅय के याद में मनाया जाता है। यह खास दिन डाॅक्टराें और स्वास्थ्य सेवा के पेशेवराें के याेगदान का सम्मान करता है साथ ही उनके निस्वार्थ भाव से लाेगाें काे ठीक करने, उन्हें ठीक करने और जीवन बचाने के लिए धन्यवाद करते है। रेगुलर चेकअप हाे या सर्जरी, डाॅक्टर हमेशा मरीजाें के देखभाल के लिए माैजूद रहते है। उन्हाेंने कहा कि डाॅक्टर विधान चंद्र राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 काे पटना हुआ था और उन्हाेंने 1 जुलाई 1962 काे दुनिया से अलविदा भी कहा था। डाॅ. बीसी राॅय का मेडिकल सर्विस और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा याेगदान रहा है। माैके पर डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. नमिता सिंह, डाॅ. मधु सिंह, डाॅ. याेगेन्द्र प्रसाद, डाॅ. आरके गुप्ता, डाॅ. संजय पासवान, डाॅ. अमलेश कुमार, डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. वरुण संकृत के साथ स्वास्थ्य कर्मी माैजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button