रामनवमी पर्व काे लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

बीआर दर्शन | बक्सर
रामनवमी पर्व काे मंगलवार काे शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न मार्गाें से हाेते गाेलम्बर पहुंचा। गाेलम्बर से फ्लैग मार्च टाउन थाना पहुंच समाप्त हाे गई। पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की है। रामनवमी पर्व पर शहर में जुलूस भी निकलता है।
एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में शहर में टाउन थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च टाउन थाना से पीपी राेड, सत्यदेवगंज राेड, गाेलम्बर हाेते हुए नई बाजार के रास्ते चरित्रवन हाेते हुए टाउन थाना पहुंची। पुलिस टीम ने शहर के खलासी माेहल्ला, काेईरपुरवा में भी फ्लैग मार्च किया। एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी काे शांतिपूर्ण ढंग से मनानी है। इसे लेकर शहरवासियाें से विशेष अपील की है। उन्हाेंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाहाें से बचना है। किसी प्रकार के गड़बड़ी करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। रामनवमी पर्व काे लेकर शहर के सभी प्रमुख स्थानाें के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं पुलिस के अधिकारी नियमित रुप से शहर में गश्ती करतें रहेंगे। किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखने पर तत्काल पुलिस काे सूचना देने की अपील शहरवासियाें से किया। फ्लैग मार्च में बीडीओ राेहित मिश्रा और टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के साथ पुलिस बल के जवान थे।