OTHERS

भाजपा नेता अजय चौबे का हुआ निधन, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

 

बीआर दर्शन। बक्सर

जिला के भाजपा नेता अजय चौबे का निधन शनिवार को हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया है। अजय चौबे पुरे जीवन गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चौबे के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे कर्मठ कार्यकर्ता थे। भाजपा बक्सर के स्तंभ थे। पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त 

बक्सर भाजपा के नेता अजय चौबे का निधन पर कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं ने उनके घर पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया गया। भाजपा नेता अविरल चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त किया। भाजपा किसान मोर्चा के रंजन तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय, भोला ओझा, महेंद्र चौबे, सोनू उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, सुनील कुमार मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

सामाजिक कार्यकर्ता राघव पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण बक्सर के लिए बिताया। उनका निधन एक युग का अंत है। इस दौरान लोगों ने कहा कि भजपा को जिला में ऊंचाई पर पहुचानेवाले और गरीबों, शोषितों की आवाज अजय चौबे थे। गरीब – गुरबों, झुग्गी झोपड़ी, फेरी करने वालों व नगर परिषद बक्सर के कर्मचारियों मजदूरों का आवाज बन कई दशकों तक संघर्ष करने वाले अजय चौबे कि आसामयिक निधन से जिला में एक राजानीतिक शून्यता आ गया हैं। इनके संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button