जिले के 28 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, अन्य जिला में संभालेंगे कमान

बीआर दर्शन । बक्सर
लोकसभा चुनाव 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने हेतु चुनाव आयोग के मानदंडों के अनुरूप शाहाबाद डीआईजी एनसी झा ने जिला के 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन के बाद नये पदस्थापन जगह पर योगदान देंगे।
इस दौरान पुरे शाहाबाद में 03 वर्ष तक अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस निरीक्षक कोटि के 108 पुलिस पदाधिकारियों के इधर से उधर किया गया है। जिसमे भोजपुर के 32 रोहतास से 18, बक्सर के 28 और कैमूर जिला से 30 पुलिस पदाधिकारियों शामिल हैं।
बक्सर जिला के 28 इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ है जिसमे टाउन थाना, औद्योगिक, मुफसिल और डुमरांव समेत अन्य शामिल है। जिसमे विमल दास को भोजपुर, विन्देश्वर राम भोजपुर, सुभाष चन्द्र प्रसाद भोजपुर, निर्मल कुमार कैमूर, मुकेश कुमार 2 कैमूर, मनोज कुमार सिंह कैमूर, मुकेश कुमार भोजपुर, बैजनाथ चौधरी कैमूर, दिनेश कुमार मालाकार रोहतास, सुबोध कुमार भोजपुर, राजीव रंजन राय रोहतास, कमलजीत भोजपुर, बिगाउ राम रोहतास, संजीव कुमार भोजपुर, मनोज कुमार पाठक कैमूर, संतोष कुमार कैमूर, रंजीत कुमार सिन्हा रोहतास, राजेश मालाकार भोजपुर, सुनील कुमार निर्झर कैमूर, रामबदन सिंह कैमूर, विन्देश्वरी कुमार भोजपुर, राहुल कुमार रोहतास, अंजु कुमारी रोहतास, आलोक कुमार कैमूर, अनील कुमार भोजपुर, प्रियेश प्रियदर्शी कैमूर, विशुनदेव कुमार कैमूर एवं कुणाल कृष्ण रोहतास जिला भेजा गया है।