जमीन विवाद में फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बीआर दर्शन। बक्सर
बासुदेवा ओपी के चकौड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बासुदेवा ओपी के चौकीदार बृजराज सिंह और सुदामा यादव के बीच वर्षो से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार को को दोनो के बीच मारपीट किया गया। आरोप है कि चौकीदार पुत्र द्वारा बाहर से कुछ लोगो को बुला कर दहशत फैलाने के लिये हवाई फायरिंग कराया गया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बासुदेवा ओपी प्रभारी चुनमुन कुमारी मौके पर पहुंच गई। दोनो पक्षो द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए 14 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसपर तत्परता दिखाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि एक पक्ष के सुशील कुमार सिंह द्वारा 6 लोगो तो कमल सिंह द्वारा 8 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में सुशील कुमार सिंह और कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।