OTHERS

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चलाया गया जन जागरुकता अभियान 

नावानगर प्रखंड के कई गांवों में मार्च निकाल किया गया जागरूक  जनसंख्या नियंत्रण कानून की हो रही थी मांग, पुरे प्रदेश में चलेगा अभियान

बीआर दर्शन। बक्सर

नावानगर प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय पंचायत के बिसवा गांव में स्थानीय पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में पूरे गांव का दौरा कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया भ्रमण के दौरान “हम दो हमारे दो” की रणनीति बनाने की बात कहते तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का नारा लगाया गया। जागरूकता अभियान तिरंगे के साथ पैदल मार्च करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया गया। इस क्रम में अभियान का नेतृत्व कर रहे मृत्युंजय सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत सोमवार 10 जुलाई को नावानगर से की गई थी। यह अभियान जिला अंतर्गत आने वाले सभी गावों का दौरा कर सभी गावों में अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद राज्य स्तर से देश स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में बिसवा, नावानगर तथा अन्य गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। मृत्युंजय सिंह ने बताया कि भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। इस बढ़ती आबादी को लेकर पिछले कुछ दशकों में चिंता तो जताई गई है। लेकिन कानून अब तक नही बना जिसको लेकर स्थानीय गांव से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जागरूकता अभियान में सुजीत सिंह छोटू, रिंटू अंसारी, राधा कृष्ण सिंह, दशरथ प्रसाद, मोहन गुप्ता, फिरोज हुसैन, विंध्याचल गुप्ता, अशोक पाण्डेय,अनिल पाण्डेय, द्वारिका पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय, अनवर अंसारी, अमजद हुसैन, दिनेश राज, कलीम अंसारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button