CRIME

चुनावी रंजिश काे लेकर वार्ड पार्षद के दरवाजे पर किया फायरिंग, दाे गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर

चुनावी रंजिश काे लेकर वार्ड संख्या तीन के पार्षद पुष्पा कुमारी के दरवाजे पर बाइक सवार अपराधियाें ने ताबड़ताेड़ फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार दाे अपराधियाें काे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियाें के पास से फायर किया हुआ तीन खाेखा बरामद किया गया। हालांकि इस दाैरान पुलिस काे हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या तीन के पार्षद पुष्पा कुमारी साेमवार की देर रात अपने घर में परिवार के साथ माैजूद थी। रात के करीब दस बजे बाइक सवार अपराधियाें ने दरवाजे पर पहुंच ताबड़ताेड़ फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया। वार्ड पार्षद ने तत्काल घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहुंच परिजनाें से पूछताछ के आधार धार पर स्टेशन के पास से बाइक सवार दाे अपराधियाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियाें के पास से फायर किया हुआ तीन खाेखा बरामद किया। पुलिस ने उनकी बाइक और माेबाइल काे भी जब्त कर लिया। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि फायरिंग के मामले में मुफस्सिल थाना के मित्रलाेक काॅलाेनी के रितेश राज और मुसाफिरगंज माेहल्ले के बंटी कुमार उर्फ राहुल काे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है। गिरफ्तार एक आरोपी एक मामले में जेल जा चुका है। वार्ड पार्षद ने पुलिस काे बताया कि चुनावी रंजिश काे लेकर उनके दरवाजे पर फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। पुलिस ने वार्ड पार्षद के बयान पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button