धनसोई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

बीआर दर्शन। बक्सर
धनसोई थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिरजू साह का पुत्र आकाश कुमार रात्रि में घर के छत पर सोया हुआ था, सुबह के लगभग पांच बजे छत पर से नीचे आकर अंदर कमरे में सोने चला गया। घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। सात बजे के करीब उसकी मां प्रमिला देवी ने जब दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा काफी पीटने के बाद भी नहीं खुला। तब तक अगल बगल के पड़ोसी भी आ गए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला, दरवाजा खुलते ही युवक साड़ी के फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
आत्महत्या का मुख्य कारण आर्थिक तंगी एवं गरीबी की चर्चा रहा हैं, उसके पिता फेरी लगा कर जूता चप्पल बेचने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।