CRIME

युवकों ने 11 गोवंश के साथ दो लोगों को पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच 922 पर औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप युवकों ने 11 गोवंश को पकड़ा। युवकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और पशु क्रूरता निवारण विभाग को दिया। युवको ने दो लोगों को भी पकड़ पुलिस को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुछ युवक गौ रक्षा दल संगठन से जुड़े हुए हैं। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि एक पिकअप वैन में ठुंस कर गौवंश को ले जाया जा रहा है। युवकों की टीम ने पीछा कर नायरा पेट्रोल पंप के समीप पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप में 11 गोवंश बरामद किया गया। युवकों द्वारा सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और पशु क्रूरता निवारण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने सभी गोवंशो को पशु क्रूरता निवारण विभाग के अधिकारी को सौंप दिया वहीं पिकअप चालक समेत एक अन्य को पुलिस के हवाले कर दिया। गोवंश पकड़ने वालों में दीपक सिंह वार्ड पार्षद, प्रियांशु कुमार, विवेक पाण्डेय, गोलू सिंह, निकू ओझा, पुतुल सिंह, नारायण उपाध्याय, प्रेम सिंह, अनूप श्रीवास्तव, किशन राय, रवि कुमार,अजीत सिंह,आशीष यादव,मौसम सिंह, ट्विंकल मिश्रा, आयुष ठाकुर, सूर्यांश राय, प्रमोद मिश्रा (प्रवक्ता भाजपा) थे। युवकों द्वारा लगातार अवैध तरीके ले जाए जा रहे गोवंश पकड़ रहे हैं। युवकों के कार्य के बाद पशु क्रूरता निवारण विभाग के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहें हैं। औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनु कुमार ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता निवारण विभाग के तरफ़ से अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button