Accident

गया जी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराईं 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

पितृपक्ष मेले में गया जी में पिंडदान करने के बाद अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी बस सोमवार की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतु पर ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार करीब 22 यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री तेलंगाना के रहने वाले हैं और गया जी में पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान का कार्य संपन्न करने के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु पर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नरही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया।

इधर, बक्सर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटी रही। चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद पुल पर आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए नरही पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को पुल से हटवाकर भरौली गोलंबर के पास खड़ा करवा दिया। हादसे में के. वेणु राव, के. राजेश्वरी राव, के. नारायण राव, के. स्वामी राव, के. विजयल राव, के. संपत राव, पी. इलैया, जी. राम रेड्डी, जी. राजू रेड्डी, के. संपत, वी. सर्वैया, बी. इलैया, वी. रामा राव, टी. एहेशिया, पी. वेंकट राव, टी. संपत राव, टी. नरसिंह राव और जी. राजेश्वरी राव समेत कुल 22 यात्री जख्मी हो गए।  सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। जख्मियों को इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button