Accident

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार व्यवसायी पिता- पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर -इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर लालगंज के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता – पुत्र को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के क्रम में पुत्र की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से जख्मी पिता को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के शिवजी मिश्रा पीसी कालेज के समीप कपड़े की दुकान चलाते हैं। शनिवार की की शाम करीब सात बजे शिवजी मिश्रा दुकान बंद कर अपने पुत्र विकास मिश्रा के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। लालगंज के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिता -पुत्र जख्मी हो सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से दोनों जख्मियों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के क्रम में पुत्र की मौत सदर अस्पताल में हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पिता को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक इकलौता पुत्र था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button