CRIME

धनसोई में अज्ञात युवती का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैसीडेरा गांव स्थित नहर पुल से शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों के अनुसार, युवती का शव बड़ी नहर के बहाव के साथ बहते हुए गोसैसीडेरा गांव स्थित नहर पुल के पास आकर फंस गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। मृतका की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है। उसने ब्लू रंग का ट्राउजर और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है, तथा पता लगाया जा रहा है कि शव कहां से बहकर आया है और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button