OTHERS

लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में लिपिक विनोद कुमार निलंबित

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिला शिक्षा कार्यालय ने प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने शहर के एमपी उच्च विद्यालय में कार्यरत लिपिक विनोद कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने और न्यायालय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोपों में की गई है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।

निलंबित लिपिक विनोद कुमार पाल वर्तमान में जिला अपीलीय प्राधिकार में प्रतिनियुक्त थे। उन पर कार्यालय की महत्वपूर्ण आगत पंजी, निर्गत पंजी और उपस्थिति पंजी को व्यवस्थित रूप से नहीं रखने का गंभीर आरोप था। पीठासीन पदाधिकारी (प्रशासनिक) द्वारा इस घोर लापरवाही को लेकर उनसे पहले स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लिपिक द्वारा जमा किया गया स्पष्टीकरण पूरी तरह से असंतोषजनक पाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे कार्य के प्रति घोर उदासीनता और अनुशासनहीनता माना। जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान श्री पाल का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरांव निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन-यापन भत्ता तभी मिलेगा, जब मुख्यालय से उनकी उपस्थिति विवरणी प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button