Accident

सिपाही घाट पर गंगा नदी में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के सेंट्रल जेल के समीप सिपाही घाट पर गंगा नदी में डुबने से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शहर के कोइरपुरवा निवासी छोटेलाल का 9 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार सेंट्रल जेल के समीप सिपाही घाट पहुंचा था। हालांकि सिपाही घाट कैसे और किसके साथ गया था इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। बच्चा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डुब गया। आसपास के लोगों को जब बच्चे के डुबने की जानकारी हुई तो कुछ युवक बच्चे को बचाने के लिए गंगा नदी में उतरे। काफी प्रयास के बाद बच्चे को पानी से निकाला गया। युवकों ने बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बच्चा कक्षा तीन में पढ़ता था। परिजनों की मानें तो बच्चा घर से करीब चार बजे निकला था। बच्चा घर से इतना दूर अकेले पहुंचा था या किसी के साथ परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button