स्टेशन से उचक्का गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
आपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को आरपीएफ ने स्थानीय स्टेशन से एक उचक्के को पकड़ा। तलाशी के क्रम में उचक्के के पास चोरी के दो मोबाइल बरामद किया गया। आरपीएफ ने पकड़े गए उचक्के से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया।



रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय एवं आरक्षी दीपक कुमार तथा आरक्षी करण सिंह द्वारा रात्रि मे स्टेशन पर अपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को प्लेटफार्म नंबर दो तीन पर संदिग्ध रूप से देखा गया। बल सदस्यों को देखकर भागने का प्रयास किया तो मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम माझिल शाह , पिता मोहन शाह, निवासी- केशोपुर थाना सिमरी,बक्सर निवासी बताया। जिसके पास से दो महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ।पूछताछ में बताया कि यह मोबाइल फोन उसके द्वारा रात्रि में ही किसी ट्रेन से यात्रियों का चोरी किया गया है। पकड़े गए व्यक्ति को जब्त सामानों के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई के लिए जीआरपी थाना को सौंप दिया गया।





