CRIME

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से लाखों रुपए का हजारों लीटर शराब बरामद 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर – चौसा मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दानी कुटिया के समीप लावारिस हालत में खड़े ट्रक से लाखों रुपए का शराब बरामद किया गया। उत्पाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शराब को कब्जे में ले लिया। उत्पाद पुलिस रजिस्ट्रेशन के आधार पर ट्रक चालक और मालिक के पहचान को लेकर प्रयास में जुट गई है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बक्सर – चौसा मार्ग पर एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद विभाग की इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने किया। टीम के पहुंचते ही ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें काफी मात्रा में शराब बरामद हुआ। बरामद ट्रक में 449 लीटर विदेशी शराब और 342 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। छापेमारी का भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल उत्पाद विभाग ट्रक के मालिक और फरार चालक की पहचान करने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button