CRIME

इटाढ़ी में 11 सौ रुपए खातिर पति ने पत्नी को डंडे से मार उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदन डेरा गांव में लाठी – डंडे से पीट कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक धनसोई की रहने वाली सोनम की शादी मदन डेरा गांव के सोनेलाल यादव के साथ हुई थी। पिछले दिनों सोनम ने 1100 रुपए कहीं खर्च कर दिया था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार की सुबह दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्सा में आ कर पति ने लाठी-डंडों से पत्नी की पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनु कुमार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के द्वारा एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button