Accident

सड़क किनारे बाइक पर बैठी दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, सड़क जाम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर – इटाढ़ी मार्ग पर डीएवी स्कूल लालगंज के समीप शुक्रवार की शाम दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। सड़क किनारे बाइक पर बैठी दो महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया । महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को हुकहा के समीप ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जलवासी गांव के भागवत पासवान का पुत्र मदन पासवान अपनी मां और भौजाई को बाइक से लेकर बक्सर से गांव के तरफ जा रहा था। डीएवी स्कूल के समीप किसी का फोन आया। वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा। इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना में अनिता देवी और प्रियंका देवी की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने यह नजारा देखा तो दौड़े आए आंशिक रूप से घायल युवक मदन पासवान (पिता भागवत पासवान) को सहारा दिया। लेकिन, अपनी मां व भाभी को मृत देख फफक पड़ा। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन, दर्दनाक दुर्घटना को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। और सड़क जाम कर प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button