अग्निशमन विभाग में पदोन्नति समारोह का हुआ आयोजन

बीआर दर्शन | बक्सर
जिला अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार को पदोन्नति प्राप्त कर्मियों के सम्मान में एक पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिले के कुल चार फायर फाइटर को लीडिंग फायर फाइटर तथा तीन लीडिंग फायर फाइटर को सब ऑफिसर के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फायर आफिसर को हर कठिन परिस्थितियों में सेवा करना होता है। जो कि उनके जज्बे को दिखाता है।

समारोह में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर सत्यदेव सिंह, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर बृज कुमार चौधरी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बक्सर सुनंदा कुमारी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी डुमरांव शिखा कुमारी एवं सब ऑफिसर बुन्नी साव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने नव-पदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती हैं और सभी कर्मियों से अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जिले की अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएँगे।

कार्यक्रम के उपरांत पदोन्नत कर्मियों के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।



