Accident

सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, पटना जाने में हुई मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के ज्योति प्रकाश चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को रौद दिया। युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में जख्मी युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव के मुसाफिर राम के 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण राम उर्फ नारायण राम ज्योति चौक के पास रहता था। युवक एक होटल में काम करने के साथ विवाह शादी में कैटरिंग टीम के साथ भी काम करता था। गुरुवार की रात करीब दो बजे कहीं से काम कर लौट रहा था। ज्योति चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटना ले जाने के क्रम में जख्मी युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करता था। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना में एफआईआर दर्ज कराए जाने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button