CRIME

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मोबाइल बंद कर फरार हुआ पति

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोकही गांव में एक साल के नवजात बच्चे की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर के अंदर कमरे में महिला का शव मिलने के बाद ससुराल पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय पति-पत्नी दोनों के मौजूद होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला हत्या की चर्चा बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान 23 वर्षीय कबूतरी देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी को लगभग दो वर्ष पूर्व बताया जा रहा है और उसका एक साल का बच्चा भी है। अचानक हुई इस घटना से मृतका के मायके और ससुराल दोनों पक्षों में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भु भगत, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार महिला की संदिग्ध मौत के पीछे उसके पति की भूमिका सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान पीछे से कपड़े को गले में लपेटकर खींचे जाने मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

घटना के बाद से ही संदिग्ध आरोपी पति मोबाइल फोन बंद कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष शम्भु भगत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पति के पकड़ में आने के बाद घटना की जानकारी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button