OTHERS

मानवाधिकार को लेकर न्यायधीशों ने निकाला कैंडल मार्च, कार्यशाला आयोजित 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को व्यवहार न्यायालय बक्सर के न्यायाधीशों, न्यायिक कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने आज कैंडल मार्च निकाला।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 10 दिसंबर 2025 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा एक विधिक जागरूकता रैली व कैंडल मार्च निकाली गई। हर्षित सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर हर्षित सिंह के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, स्थित विधिक सेवा सदन से निकलकर चीनी मिल, स्टेशन रोड, के रास्ते अंबेडकर चौक तक पहुंची। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि मानवाधिकार दिवस 2025 की थीम “हमारी रोजमर्रा की अनिवार्यताएं” है। यह इस बात पर गौर करता है कि मानवाधिकार हमारे रोजमर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। यह नफरत, गलत सूचना और झूठ के खिलाफ आवाज उठाने की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र इस बात पर जोर देता है कि अब कार्रवाई करने और मानवाधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलन को पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। मानवाधिकार दिवस हर साल मानवाधिकारों से संबंधित चल रहे संघर्षों, जैसे भेदभाव, असमानता और उत्पीड़न के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

इसके साथ ही जिला प्राधिकरण बक्सर द्वारा मुक्त कारागार, बक्सर, केंद्रीय कारा मंडल बक्सर में भी इस मौके पर कारा बंदियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मौके पर केंद्रीय कारा बक्सर में हुए जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित कारा बंदियों को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर नेहा दयाल ने कहा कि मानवाधिकारों की पहली वैश्विक घोषणा और नए संयुक्त राष्ट्र की पहली मानवाधिकार दिवस की औपचारिक स्थापना 4 दिसंबर 1950 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की 317वीं पूर्ण बैठक में हुई। इस मानव अधिकारों पर चर्चा हुई। मौके पर जिले में कार्यरत सभी न्यायधीश, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार शुक्ला, सुदेश श्रीवास्तव संजीत कुमार सिंह, देवराज सर , अजीत कुमार शर्मा, मनीष कुमार, सुनील कुमार सिंह अपर न्यायिक दंडाधिकारी भोला सिंह, नेहा त्रिपाठी, रंजना दुबे, गौरव सिंह महा सचिव विंदेश्वरी पान्डेय उफ पप्पू पांडेय कर्मचारी राजीव श्रीवास्तव, सुनील कुमार चक्रवर्ती, धनंजय तिवारी, अजय कुमार, संजय कुमार, कुंदेन्दु कुमार दूबे, संतोष कुमार द्विवेदी, दीपक गुप्ता अमिताभ श्रीवास्तव , पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार पाठक, रामानंद मिश्रा,आनंद रंजना आदि,अन्य विधि सेवक अविनाश कुमार, हरे राम, सरोज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button