OTHERS

दसवें वार्षिकोत्सव पर मां शिवरात्रि स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बढ़ी सुविधा 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के गोलम्बर के समीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मां शिवरात्रि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का दसवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दसवें वर्षगांठ पर अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाया गया है। जिले का एक मात्र हास्पीटल है जहां एक ही छत के नीचे पांच अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर है।

कार्यक्रम का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, डॉ शोभा सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ कुमार संतोष गौतम, डॉ माधवी सिंह, डॉ रमन कुमार, डॉ पूजा सिंह, डॉ करण, डॉ तुलिका, डॉ सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि मां शिवरात्रि स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पिछले दस वर्षों से जिलेवासियों की सेवा कर रहा है। हास्पीटल में बढ़ी सुविधाओं से जिलेवासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने अस्पताल और प्रबंधन की सराहना की। अस्पताल के संस्थापक डॉ एके सिंह ने कहा कि दसवें वर्षगांठ पर अस्पताल में पांच अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक दंत शल्य चिकित्सा विभाग और नेत्र शल्य चिकित्सा विभाग और बेहतर किया गया है। कार्यक्रम में जिला के कई गणमान्य पहुंचे और अस्पताल सुविधाओं की प्रशंसा की। मौके पर डॉ महादेव प्रसाद, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मोहिनी रवेमारिया, डॉ शुभा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनोज सिंह, कैलाश आटो के अमित सिंह, वैष्णवी ग्रुप चेयरमैन प्रदीप राय, जीएनएम कालेज के प्रिंसिपल अफताब आलम इदरीसी, देवेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया अनिल सिंह, कमल सिंह, जिला परिषद गामा यादव, नीरज पाठक, जिला परिषद नीलम सिंह, सुनील सिंह, डॉ वीके सिंह, डॉ मणिपाल, डॉ पीके पांडेय, डॉ श्री निवास उपाध्याय, डॉ कुमार गंगेय राय, डॉ शैलेश राय, रामनाथ सिंह, अरुण सिंह, सीताराम सिंह, संजय कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, रविराज, शेषनाथ सिंह यादव, मनोज पाण्डेय समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button