CRIME

रेलयात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहा चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दानापुर उदय सिंह पवार के आदेशानुसार निरीक्षक कुंदन कुमार के दिशा निर्देशन में लगातार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान रेलयात्री सामानों की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों की धर पकड़ हेतु सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल, प्रधान आरक्षी अशोक कुमार एवं सीआईबी दानापुर के प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम द्वारा बक्सर स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो तीन के पूर्व साइड समय करीब 8:45 बजे के आसपास एक व्यक्ति को संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। प्लेटफार्म दो तीन पर संदिग्ध रूप से बैठा युवक गश्ती टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके पास से एक महंगा स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि जिसके रात के समय में गाड़ी संख्या एक 15484 डाउन में सोए हुए यात्री का चोरी कर लिया है। आरपीएफ ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। गिरफ्तार मोबाइल चोर भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव सहेन्द्र नट का पुत्र गुड्डू नट है। जीआरपी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल बक्सर द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा निर्देशन में प्रयास जारी है। ताकि यात्रियों के सामानों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button