OTHERS

परिजन हुए नाराज ताे महिला थाना पुलिस कराई ने प्रेमी जाेड़े की शादी

 

बीआर दर्शन | बक्सर

डेढ़ वर्षाे से चल रहे प्रेम संबंध काे महिला थाना पुलिस ने शादी करा प्रेमी जाेड़े काे एक कर दिया। पुलिस ने महिला थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी जाेड़े की शादी कराई। शादी के गवाह महिला थाना के अधिकारी और पुलिस वाले बने। शादी के बाद पुलिस ने प्रेमी जाेड़े काे मिठाई खिलाकर उनके वैवाहित जिंदगी के सुखमय जीवन के लिए शुभकामना दिया। शादी के बाद प्रेमी जाेड़े खुश दिखे। हालांकि शादी काे लेकर दाेनाें के परिजन नाराज रहे।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिकराैल थाना क्षेत्र के रेंका गांव के महेन्द्र साह के पुत्र पिंटू साह का मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव के शिल्पी कुमारी के साथ पिछले डेढ़ वर्षाे से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि युवती का मामा गांव रेंका था। पिछले वर्ष वह किसी शादी में शामिल हाेने रेंका गांव में गई थी जहां पर पिंटू साह से अांखे चार हाे गई। समय गुजरने के साथ ही दाेनाें ने एक साथ जीव जीने की कसमें खाने लगे और एक-दूसरे से मिलने लगे। दाेनाें के प्रेम संबंध की भनक जब उनक परिजनाें काे लगी ताे उनके द्वारा दाेनाें पर प्रतिबंध लगाना शुरु कर दिया। इसी बीच दाेनाें का प्रेम और बढ़ते गया। प्रेमी जाेड़े ने शादी करने की तैयारी कर ली जिसका विराेध परिजन करने लगे। परिजनाें के विराेध काे देख प्रेमी जाेड़े ने इसकी जानकारी महिला थाना पुलिस काे दी। महिला थाना पुलिस ने युवक और युवती के परिजनाें काे समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन नाराज हाेकर चले गए। महिला थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियाें के निर्देश पर थाना परिसर स्थित मंदिर में उनकी शादी करा दी। जिसका गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और उनके सहयाेगी बने। शादी के बाद पुलिस वालों ने नवविवाहित प्रेमी जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button