OTHERS
29 जून से बक्सर की अदालतें सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक करेंगी कार्य

बीआर दर्शन | बक्सर
व्यवहार न्यायालय बक्सर एवं अनुमंडल न्यायालय डुमरांव की सभी अदालतें 29 जून से प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक न्यायिक कार्य संपादित करेंगी।

प्रभारी प्रशासन न्यायालय राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रातःकालीन न्यायालय व्यवस्था 27 जून तक ही प्रभावी रहेगी। इसके बाद 29 जून से न्यायालय पुनः दिवाकालीन समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।


उन्होंने बताया कि 29 जून से सभी न्यायालय निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से कार्य करेंगे तथा न्यायिक कार्यवाही पूर्ववत संपादित की जाएगी। न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों से नई समय-सारिणी का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया है।





