CRIME

लाखों रुपए के शराब के साथ दो गिरफ्तार, हरियाणा से लाई जा रही शराब की खेप 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच 922 पर नया भोजपुर को गुरुवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। हरियाणा से यूपी के रास्ते बिहार लाई जा रही शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक शराब लेकर वीर कुंवर सिंह सेतु के रास्ते बिहार में प्रवेश किया है। ट्रक के आरा के तरफ जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में नया भोजपुर की पुलिस ने एनएच 922 पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एमपी नंबर की एक ट्रक को रोका गया। जांच में ट्रक में रखा गया 7866 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक और सहचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के आकुरा गांव के पदम सिंह के पुत्र लील सिंह और रामोदेरिया गांव के कुम्प सिंह के पुत्र जुंजार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन मोबाइल, एक जीपीएस और एक डोंगल वाई फाई बरामद किया गया। शराब की डिलीवरी कहां करनी थी इसके बारे में गिरफ्तार ट्रक चालक नहीं बता पाए। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर जीपीएस के माध्यम से शराब को ठिकाने पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ के साथ नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, सुमन कुमार, मो. शाहीद के साथ नया भोजपुर पुलिस बल के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button