संदिग्ध परिस्थिति में महिला की माैत, दहेज हत्या का आराेप

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बराहना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालाें ने दहेज के लिए हत्या करने की आशंका जता रहे है। पुलिस सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बराहना गांव के चंदन कुमार यादव की शादी करीब दाे वर्ष पूर्व धनसाेई थाना क्षेत्र के बभनवलिया गांव के पप्पु यादव के पुत्री शाेभा कुमारी के साथ हुई थी। शुक्रवार काे शाेभा के मायके वालाें काे सूचना मिली किया उनकी पुत्री का तबीयत खराब है और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मायके वाले भी सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनाें ने देखा कि शाेभा की माैत हाे चुकी है। उसके गले पर फंदे का निशान देख मायके वाले भड़क गए और घटना की सूचना इटाढ़ी थाना पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस की एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरु कर दी। इटाढ़ी थानाध्यक्ष साेनु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।