सगे भाईयो को सांप ने काटा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
बीआर दर्शन। बक्सर
चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव में एक साथ सो रहे है सगे भाइयों को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा दोनों प्रताप सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरो ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज जारी है।जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव के प्रमोद ठाकुर के बेटे अनीश कुमार 13 वर्ष,और मनीष कुमार 11 वर्ष,घर में सो रहे थे। इसी दौरान रविवार की अहले सुबह सांप ने दोनो को काट लिया परिजनो को जब जानकारी हुई तो दोनो को पहले प्रताप सागर लेकर गए। जहां अनीश कुमार की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई।वही मनीष का इलाज जारी है। मृत बच्चे के जिंदा हो जाने के आस में परिजन रविवार की दोपहर तक झाड़ फूंक के लिए कई स्थानों पर दौड़ते रहे। बताया जा रहा है कि जिले में एक सप्ताह के अंदर सर्पदंश से आधा दर्जन लोगों की जान गई है।