दहेज के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज के विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के अतिमी गांव के रामसमुझ सिंह के पुत्री स्नेहा की शादी आरा जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव के स्व. राजेन्द्र यादव के पुत्र नितिश कुमार के साथ हुई थी। शादी 30 अप्रैल 2021 काे हिन्दु रिति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही स्नेहा के ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे। स्नेहा के परिजनाें ने मामले काे लेकर कई बार समझाैता का प्रयास किया गया। हालांकि मामले में सुलह नहीं हाेने पर विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दाेषियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।