CRIME

वीर कुंवर सिंह सेतु से 22 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

उत्पाद विभाग पुलिस को मंगलवार की शाम वीर कुंवर सिंह सेतु पर जांच अभियान के दौरान जालंधर से गुवाहाटी जा रही एक ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक से करीब 22 लाख रुपए मूल्य की 1800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद पुलिस ने ट्रक चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। चेक पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ल गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदे टायर, ट्यूब और बेडशीट के बीच छुपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

ट्रक से विभिन्न ब्रांड के 1800 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला अंतर्गत नगरांव गांव निवासी महेंद्र सिंह 38 वर्ष और सम्लाह गांव निवासी राजेश कुमार 41 वर्ष के रूप में हुई है। उत्पाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ट्रक में लदे टायर, ट्यूब और बेडशीट की डिलीवरी गुवाहाटी में की जानी थी, जबकि छुपाकर रखी गई शराब को पटना पहुंचाना था। उत्पाद विभाग ने ट्रक और शराब दोनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button