विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन, मामलों का हुआ निपटारा

बीआर दर्शन | बक्सर
विधिक सेवा प्राधिकार,के तहत शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार काजल झाम्ब, जिला अधिवक्ता संघ, के सचिव बिंदेश्वरी पांडेय और सभी न्यायिक पदाधिकारीयों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया l



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज काजल झाम्ब ने कहा कि आयोजित होने वाली ‘विशेष लोक अदालत’ में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौते का मार्ग प्रशस्त करें। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य फोकस परक्राम्य लिखत अधिनियम धारा 138 के अंतर्गत आने वाले चेक बाउंस और वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण पर रहेगा। इस बार वादों का निष्पादन वर्चुअल (ऑनलाइन) एवं फिजिकल (भौतिक) दोनों ही माध्यमों से किया जा रहा है, ताकि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले पक्षकारों को भी न्याय मिलने में कोई असुविधा न हो। मौके पर उपस्थित अधिकारियों और आम जनता से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सचिव नेहा दयाल ने अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण अंत करें। मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिवाकर राम और पैनल अधिवक्ता प्रमिला पाठक की पीठ ने नौ वादों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमे कुल 27,52,000/- (27 लाख 52 हजार रुपए) के समझौता राशि पर उपस्थित दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हुए l न्यायाधीश दिवाकर राम द्वारा मुकदमेबाजो की मेजबानी की राशि की रकम से वादियों को पेड़ लगाने का निर्देश देने की एक अनूठी पहल शुरू की गई। जिससे वादियों को शहर में पेड़ लगाने का और शहर को हरित शहर की दिशा में किया गया प्रयास है।





