पेड़ से लटका मिला घर से गायब युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के दक्षिणी बाधार में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान शाहीपुर गांव के बबन सिंह कोईरी के 25 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार सिंह के रुप में हुई।



मिली जानकारी के मुताबिक युवक दो दिन से घर से गायब था। परिजन लगातार युवक को खोज रहे थे। गुरुवार को शाहीपुर गांव के दक्षिण बागीचा में पेड़ से लटका हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले दो दिनों से गायब था। युवक का बगल के गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। युवक का एक छोटा बेटा भी है। परिजनों द्वारा हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच कर रही है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों द्वारा मिल रही जानकारी के आधार पर जांच किया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद घटना की बारिकी से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





