OTHERS
रामरेखा घाट पर गंगा आरती का किया गया भव्य आयोजन
समिति के 18वीं स्थापना दिवस पर किया गया विशेष गंगा आरती गंगा आरती में उपविकास आयुक्त समेत शहरवासी रहे मौजूद
बीआर दर्शन। बक्सर
रामरेखा घाट पर गंगा जी के आरती के18 वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर गंगा आरती का आयोजन किया गया।
मां गंगा सेवा समिति के द्वारा शनिवार को रामरेखा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त महेन्द पाल जी और नगर परिषद ईओ प्रेम स्वरूपम थीं।
वैदिक विधि- विधान से गंगा का पूजन और आरती किया गया। आरती कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने कहा कि गंगा की सफाई का संकल्प सभी शहरवासियों को लेना चाहिए। गंगा नदी जीवनदायिनी के साथ पूजनीय भी है। गंगा आरती के दौरान शंखध्वनि और घंटियों के आवाज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर संजय सिंह राजनेता, डॉ महेंद्र प्रसाद, डॉ श्रवण तिवारी, परहंस पांडेय, सौरभ तिवारी, ओम यादव, विपुल राय, पप्पू समेत काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।