CRIME

स्टेशन पर साे रहे दंपत्ति का बच्चा चाेरी, जांच में जुटी जीआरपी

 

बीआर दर्शन | बक्सर

स्थानीय स्टेशन परिसर में साे रहे दंपत्ति का सात माह का बच्चा गुरुवार की सुबह चाेरी हाे गया। परिजनाें ने काफी खाेजबीन किया। बच्चा नहीं मिला ताे जीआरपी में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी घटना की जांच में जुट गई है। जीआरपी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज काे खंगाल रही है। वहीं पीड़ित परिवार का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कैमूर जिला के माेहनिया के रहने वाले विदेशी अपने परिवार के साथ स्टेशन पर रहता था। दिन में फेरी लगाता था। रात में स्टेशन परिसर में ही अपनी पत्नी और बच्चाें के साथ साे जाता था। बुधवार की रात विदेशी अपने परिवार के साथ स्टेशन पर साे रहा था। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे एक महिला उनके सात माह के बच्चे काे उठा ले गई। जब परिवार जगा ताे बच्चा माैके पर नहीं था। परिजनाें ने पहले आसपास खाेजा लेकिन बच्चा नहीं दिखा। परिजन जब अपने बच्चे काे नहीं देखा ताे परेशान पुरा स्टेशन परिसर के साथ आसपास भी खाक छानने लगे। काफी देर तक बच्चा के नहीं मिलने पर परिजनाें ने इसकी सूचना जीआरपी काे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि एक महिला काे बच्चा ले जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का मदद लिया जा रहा है। वही बच्चे काे खाेजने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button