विश्व पर्यावरण दिवस : व्यवहार न्यायालय में जागरूकता कार्यक्रम सह पौधारोपण का हुआ आयोजन

बीआर दर्शन। बक्सर
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के विधिक सेवा सदन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री आनंद नंदन सिंह, अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश, श्री मनकामेश्वर प्रसाद चौबे, श्री प्रभाकर दत्त मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री देवेश कुमार एवं उपस्थित अन्य न्यायाधीशों ने दीप प्रज्वलन कर की। मंच का संचालन विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली, बक्सर के डिप्टी चीफ संजय कुमार चौबे ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, आनंद नंदन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण से संबंधित कानून, न्यायिक घोषणाएं, साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सुखा सहनशीलता है। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था। पर्यावरण खतरों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को कैसे रोका जा सकता है। इन चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है। प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है। ऐसे में इसका दोहन हमारे जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। प्रकृति को प्रदूषण और दूसरे खतरों से बचाने के उद्देश्य से ही पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को अपनाकर हम पर्यावरण की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान कर सकते हैं। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय, बक्सर में पदस्थापित अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश देवराज, सुनील कुमार सिंह अवर न्यायाधीश, रामचंद्र प्रसाद, आरती जयसवाल, साथ ही सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बबन ओझा, विधिक सहायता प्रतिरक्षा परामर्श प्रणाली के चीफ विनय कुमार सिंहा, डिप्टी चीफ कुमार मानवेंद्र, संजय कुमार चौबे एवं सहायक काजल कुमारी, अभिनव वशिष्ट, आकाश कुमार श्रीवास्तव एवं विकास यादव वही पैनल अधिवक्ता दीपिका कुमारी केशरी, अखिलेश्वर दुबे, रामा नंद मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, कंचन कुमारी, चंद्र विजय सिंह, चंद्र कला वर्मा एव अन्य विधिक सेवक सुंदरम कुमार, प्रेम प्रकाश पाठक, नीतू कुमारी रुकैया, दीपक कुमार, अंजुम कुमार रावत, द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित न्याय वाटिका में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।